देश

राजघाट में पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू समेत कई नेताओं ने दी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

राहुल गांधी, खरगे और ओम बिरला समेत कई दिग्गजों ने बापू को किया नमन

नई दिल्ली। देशभर में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर दिल्ली के राजघाट स्थित गांधी समाधि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई बड़े नेताओं ने राजघाट पहुंचकर बापू को नमन किया। इस दौरान सर्वधर्म प्रार्थना सभा का भी आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। देशभर में गांधी जी के सत्य, अहिंसा और स्वदेशी के विचारों को याद किया जा रहा है।

पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने राजघाट पहुंचकर किया नमन

महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पहुंचकर उनकी समाधि पर पुष्प अर्पित किए और श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी गांधी समाधि पर पहुंचकर बापू को नमन किया। इस दौरान आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों ने प्रार्थना की और गांधी जी के आदर्शों को याद किया।

खरगे और राहुल गांधी ने भी दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों नेताओं ने गांधी समाधि पर पुष्प चढ़ाकर राष्ट्रपिता को नमन किया।

ओम बिरला, मनोहर लाल और तारणजीत सिंह संधू ने किया नमन

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। वहीं, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और दिल्ली के उपराज्यपाल तारणजीत सिंह संधू ने भी गांधी समाधि पर पुष्प अर्पित कर बापू को याद किया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजघाट पर आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने महात्मा गांधी के विचारों और उनके योगदान को याद किया।

नितिन गडकरी ने गांधी के विचारों को बताया प्रेरणादायी

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए उनके विचारों को याद किया। उन्होंने लिखा कि पूरी दुनिया को शांति और अहिंसा का रास्ता दिखाने वाले महात्मा गांधी का जीवन आदर्शों से भरा था। स्वदेशी और स्वराज को लेकर उनके विचार आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने गांधी जयंती पर बापू को नमन किया।

योगी आदित्यनाथ ने दी गांधी जयंती की शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर गांधी जी ने पूरी दुनिया को स्वाधीनता का संदेश दिया। उनके आदर्श, सादगी और विचार आज भी आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण में मार्गदर्शन करते हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।

रेखा गुप्ता ने गांधी के विचारों को बताया प्रासंगिक

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि बापू का जीवन राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पण का उदाहरण है। सत्य और अहिंसा के उनके सिद्धांतों ने दुनिया को मानवता और शांति का रास्ता दिखाया। उन्होंने कहा कि स्वदेशी, स्वावलंबन और स्वराज के गांधीवादी विचार आज भी प्रासंगिक हैं और आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण की दिशा में प्रेरणा देते हैं।

Ad Ad

The Khabarnama India

About

The Khabarnama India उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Author

Author: Shubham Negi
Website: www.thekhabarnamaindia.com
Email: thekhabarnama2020@gmail.com
Phone: +91 84456 29080

To Top